निक्की हत्या काण्ड में पुलिस ने आज कोर्ट में चार्जसीट दाखिल की है 500 पेज की चार्जसीट हैं

ग्रेटर नोएडा। चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में पुलिस ने विवेचना पूरी कर अदालत में करीब 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें निक्की के पति विपिन, जेठ रोहित, ससुर सत्यवीर और सास दया को आरोपित बनाया है। आरोपितों द्वारा मना करने के बाद भी वीडियो और रील बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने से नाराज होकर साजिश रचकर निक्की की हत्या करने का जिक्र किया गया है। इसमें पति और सास द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही गई है।

पुलिस जांच में आरोपितों द्वारा हत्या को आत्महत्या बताने के दावाें की पोल खुली है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता उधम सिंह तोंगड़ व दिनेश कुमार कल्सन ने बताया कि पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज कराने के साथ सजा दिलाने के लिए अदालत में मजबूती से पक्ष रखेंगे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें