बीते दिनों अलीगंज में पिता पुत्र गए बेटी के घर तो बेटी के ससुरालियों ने लाठी डंडे फावड़े से की पिटाई जिससे हालत नाजुक बन गयी आज पिता सुरेन्द्र ने ली अंतिम सांस

ब्यूरो रिपोर्ट

 

दहेज की खातिर विवाहिता के मायके वालों पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र गंभीर घायल
​अलीगंज (एटा): थाना क्षेत्र के ग्राम पिहुता में बहन की विदाई कराने आए भाइयों और पिता पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर लाठी-डंडों और फावड़े से प्रहार किया गया, जिसमें प्रार्थी के पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।
​घटना का विवरण
​कायमगंज के ग्राम जयसिंहपुर निवासी उपेंद्र यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 20 फरवरी को अपने पिता सुरेंद्र सिंह और चाचा के साथ अपनी बहन की विदाई कराने पिहुता आए थे। वहां पहुँचते ही मनीराम उर्फ श्यामपाल, उसकी पत्नी ममता और बेटों (विपिन व देवेंद्र) ने उन पर हमला बोल दिया।
​दहेज की मांग और मारपीट
​पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष एक अंगूठी, मोटरसाइकिल और ₹1 लाख नगद की मांग कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से प्रहार शुरू कर दिया। हमले में उपेंद्र के पिता के सिर पर फावड़े से वार किया गया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एटा रेफर कर दिया गया है।
​जेवर हड़पने का आरोप
​उपेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बहन के सारे जेवरात भी छीन लिए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें