गुलशन ने पत्नी पायल को पढ़ाकर बनाया दरोगा, इधर वर्दी वाली बीवी ने उल्टा ठोंक दिया केस, लगाए कई गंभीर आरोप

सुमित यादव

 

 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दरोगा बनाने वाले पति गुलशन पर उसी की SI पत्नी ने दहेज, उत्पीड़न और तेजाब हमले की धमकी का केस दर्ज कराया. पति ने आरोपों को झूठा बताया. पढ़ें क्या है ये पूरा मामला?

पति ने पत्नी की आखों में अपने लिए भी सपने बुने…जब वे पूरे हुए तो रिश्तों पर ही भारी पड़ गए. अपनों के लिए सुर बदल गए. कुछ ऐसी ही कहानी सामने आई है उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से. दरोगा बनी पत्नी पायल रानी को गोद में उठाए झूम रहा शख्स गुलशन है. गुलशन ने पायल के साथ मिलकर जो सपने बुने थे वो पूरे हुए.

गुलशन ने अपनी पत्नी पायल रानी को दरोगा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. गुलशन की मानें तो उसने सारी कमाई पत्नी के कॅरियर पर झोंक दी. एक सुनहरे भविष्य का सपना देखा. सोचा पत्नी की गवर्नमेंट जॉब लग जाएगी तो लाइफ सैटल हो जाएगी. पत्नी दरोगा बन जाएगी तो इलाके में अपनी धाक होगी. सम्मान मिलेगा. समाज में अपना भी कद होगा. बोले तो भौकाल होगा…पर ये क्या…वर्दी पहनते ही पत्नी ने सबसे पहले पति और उसके परिवार पर ही केस ठोंक दिया. अब गुलशन के पावों तले जमीन खिसक गई है. पत्नी के साथ मिलकर दुनिया की हर मुसीबत से लड़ने निकला गुलशन को अब उसी से लड़ना पड़ रहा है.

क्या है पूरा मामला?
हापुड़ के गणेशपुरा मोहल्ले के रहने वाली सब इंस्पेक्टर पायल रानी बरेली में तैनात हैं. उन्होंने 13 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक हापुड़ को शिकायत दी थी. पायल ने आरोप लगाया कि शादी के समय मायके वालों ने भरपूर दहेज दिया था. बावजूद इसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे. शादी के बाद से ही पति गुलशन, सास, ससुर और बाकी रिश्तेदारों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी. ससुराल वाले उनसे 1 लाख नगद और एक कार की भी मांग कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर परेशान करना शुरू किया.

कैसे हुआ विवाद?
इस सवाल पर गुलशन ने बताया कि पति-पत्नी वाली आपसी अनबन हुई. इधर पायल इतनी नाराज हुई कि उसने घर आने से मना कर दिया. फिर वो घर आई ही नहीं. गुलशन का कहना है कि आज पायल घर वावस आ जाए तो उसे कोई आपत्ति नहीं है. वो अभी भी पत्नी के साथ रहना चाहता है.

अब इस पूरे मामले में दरोगा बन चुकी पायल सही है गुलशन…वर्दी पहनते ही पायल के लिए रिश्ते के मायने बदल गए हैं या उसने गुलशन की असली चेहरा सामने लाने की हिम्मत दिखाई है? क्या है सच्चाई ये तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगी. हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले पर कहा कि मुकदमा दर्ज कर सबूत जुटाए जा रहे हैं.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें