
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच अब सुलह हो गई है। प्रतीक अपनी पत्नी अपर्णा को तलाक नहीं देंगे।
प्रतीक यादव ने आज दोपहर खुद एक पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘All is Good यानी सब अच्छा है। चैंपियन वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।’ दूसरे पोस्ट में हैटर्स को लेकर जवाब लिखा।
10 दिन पहले प्रतीक ने अपर्णा को स्वार्थी महिला और बुरी आत्मा कहा था। परिवार तोड़ने वाला तक कह दिया था। इंस्टाग्राम पर 8 घंटे में तलाक को लेकर 2 पोस्ट किए थे। फिलहाल, प्रतीक ने अब तलाक को लेकर अपनी दोनों पुरानी पोस्ट दो इंस्टाग्राम से हटा दी है






